Champawat News: भूमि विवाद में चाचा को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Jul, 2024 12:30 PM

the accused who shot his uncle in a land dispute has been arrested

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टनकपुर के नायक गोठ निवासी दो भाइयों दीपक सिंह और राजीव सिंह में कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। विगत नौ जुलाई को भी दोनों में विवाद हुआ और इसी दौरान राजीव सिंह के पुत्र कार्तिक ने अपने चाचा दीपक पर तमंचे से...

चंपावत/नैनीताल: उत्तराखंड के टनकपुर में भूमि विवाद के चलते अपने चाचा को गोली मारने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टनकपुर के नायक गोठ निवासी दो भाइयों दीपक सिंह और राजीव सिंह में कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। विगत नौ जुलाई को भी दोनों में विवाद हुआ और इसी दौरान राजीव सिंह के पुत्र कार्तिक ने अपने चाचा दीपक पर तमंचे से फायर कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घायल की पत्नी प्रेमा की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की। आरोपी को चिड़िया गोल स्थित एसएसबी कैम्प के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!