यात्री ध्यान दें: अगले 13 घंटे तक बंद रहेगा ये नेशनल हाईवे, प्रशासन ने जारी की एडवायजरी

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jun, 2026 04:47 PM

national highway 534 to remain closed for thirteen hours

प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही ब्लास्टिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-534 (पूर्व में NH-119) पर गुमखाल-सतपुली के बीच चौड़ीकरण एवं सुद्दढ़ीकरण कार्य के दौरान सतपुली मल्ली क्षेत्र में हुए भू-धंसाव के चलते मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यात्रा की योजना पूर्व निर्धारित करने की अपील की है। 

लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के अनुसार सतपुली मल्ली स्थित सड़क चौड़ीकरण के बाद पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में बड़े-बड़े बोल्डर असुरक्षित स्थिति में लटक गए हैं। यात्रियों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए इन बोल्डरों को नियंत्रित विस्फोट (कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग) के माध्यम से हटाया जाएगा। यह कार्य 30 जून शाम पांच बजे से एक जुलाई सुबह छह बजे तक किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। 

प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही ब्लास्टिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। सतपुली की ओर जाने वाले वाहन सतपुली-कांडाखाल-सिसल्डी-डेरियाखाल मोटर मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। वहीं कोटद्वार से आने वाले वाहन दुगड्डा-फतेहपुर-डेरियाखाल-चुन्डई-कांडाखाल-सतपुली मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित अवधि में एनएच-534 पर यात्रा से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करते हुए प्रशासन एवं कार्यदायी संस्था का सहयोग करें, ताकि सुरक्षा के साथ सड़क चौड़ीकरण का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!