ओवरटेक को लेकर खूनी संघर्ष, यात्रियों ने स्थानीय युवकों को डंडे-पत्थरों से पीटा, इलाके में भारी बवाल

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Jun, 2026 01:20 PM

overtaking dispute turns violent passengers beat local youths with sticks and s

जानकारी के अनुसार, पौड़ी चुंगी क्षेत्र में एक वाहन को ओवरटेक करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ते हुए श्रीयंत्र टापू क्षेत्र तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में श्रीनगर के पौड़ी चुंगी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। स्थानीय युवकों और राजस्थान से आए यात्रियों के बीच हुई मारपीट में तीन स्थानीय युवक घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए राजस्थान से आए 10 यात्रियों को हिरासत में ले लिया। 

जानकारी के अनुसार, पौड़ी चुंगी क्षेत्र में एक वाहन को ओवरटेक करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ते हुए श्रीयंत्र टापू क्षेत्र तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि कार सवार यात्रियों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया, जिसके बाद स्थानीय युवकों पर डंडों और पत्थरों से हमला किया गया। आरोप यह भी है कि मारपीट के दौरान एक स्थानीय युवक के हाथ पर दांत से काटा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने राजस्थान से आए 10 यात्रियों को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठाया। 

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय युवक कोतवाली पहुंच गए और पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हाल के दिनों में कर्णप्रयाग, नगरासू और देहरादून में हुई घटनाओं के बाद ऐसे मामलों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों का विश्वास प्रभावित हुआ है। देर रात तक स्थानीय युवक कोतवाली परिसर के बाहर डटे रहे। पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद घायल तीनों युवक चिकित्सकीय परीक्षण कराने और आगे की कानूनी कारर्वाई के लिए तैयार हुए। देर रात उनका मेडिकल कराया गया। 

पुलिस के अनुसार, शनिवार को घायल पक्ष की ओर से तहरीर दिए जाने की संभावना है। तहरीर मिलने के बाद मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!