उत्तराखंड में मामूली बहस के बाद चली तलवारें, पंजाब के 4 सिख श्रद्धालु गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Jun, 2026 11:09 AM

four sikh pilgrims from punjab arrested in connection with the sword fighting

​​​​​​​हमले में गंभीर रूप से घायल प्रकाश रावत (26) को प्राथमिक उपचार के बाद हवाई एंबुलेंस के जरिए देहरादून के लिए रेफर किया गया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में तलवारबाजी प्रकरण में शामिल होने के आरोप में चार निहंग सिख श्रद्धालुओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

कर्णप्रयाग पुलिस थाना के ध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि मंगलवार सुबह कर्णप्रयाग बाजार में स्थानीय लोगों से एक मामूली विवाद के दौरान कथित रूप से तलवार से हमला कर उन्हें घायल करने के आरोप में चार सिख तीर्थयात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पंजाब के मोहाली जिले के रहने वाले हैं और इनकी उम्र 20-23 साल के बीच है। आरोपियों की पहचान मंत्री सिंह, सतविंदर सिंह,जसनप्रीत सिंह और अजय सिंह के रूप में हुई है। 

थपलियाल के अनुसार, आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही चल रही है । पुलिस ने बताया कि श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेककर वापस आ रहे निहंग सिख श्रद्धालुओं का कर्णप्रयाग बाजार में कृष्णा पैलेस होटल के पास वाहन खड़ा करने को लेकर स्थानीय लोगों से विवाद हो गया था जिसके बाद उन्होंने कथित रूप से तलवार से हमला कर प्रकाश रावत तथा बीच-बचाव के लिए आगे आए तीन अन्य लोगों को घायल कर दिया था। इस दौरान एक सिख श्रद्धालु भी चोटिल हुआ था। 

हमले में गंभीर रूप से घायल प्रकाश रावत (26) को प्राथमिक उपचार के बाद हवाई एंबुलेंस के जरिए देहरादून के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घायल गजपाल सिंह (50) की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना)/125 (किसी व्यक्ति को चोट पहुंचाना)/109(हत्या का प्रयास)/352 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सिख श्रद्धालुओं को गिरफ्तार किया। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!