पत्नी की बीमारी से परेशान था पति, इलाज के बहाने दिया जहरीला पदार्थ; 5 महीने बाद ऐसे खुला ह*त्याकांड का राज

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Jun, 2026 02:10 PM

husband distressed by illness kills wife

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम के बाद विसरा परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार में बहादराबाद थाना पुलिस ने रविवार को करीब पांच माह पुराने महिला की संदिग्ध मौत के मामले का खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर यह सामने आया कि आरोपी ने अपनी बीमार पत्नी को इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या कर दी थी। फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इस मामले की विवेचना स्वयं बहादराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने की। पुलिस के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि उसके पति अफजाल द्वारा इलाज के बहाने पानी में जहर मिलाकर पिलाने के कारण हुई है। शिकायत के आधार पर बहादराबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम के बाद विसरा परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा। एफएसएल रिपोर्ट में महिला की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की पुष्टि हुई। इसके बाद वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी पति की संलिप्तता स्पष्ट होने पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए। पुलिस के मुताबिक,  आरोपी अफजाल गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि वह क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में है। इस पर बहादराबाद पुलिस ने बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल, शांतर्शाह क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पत्नी की बीमारी से परेशान था और इसी कारण उसने उसे जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 


                                     

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!