Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jul, 2026 04:08 PM

शुक्रवार को ही बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बतौर स्थानीय उप जिला अधिकारी (एसडीएम) सोहन सिंह रांगड ने इस सम्बन्ध में जांच समिति बनाने का भरोसा दिया था।
देहरादून: सम्पूर्ण विश्व में भगवान विष्णु के बैकुंठ धाम के रूप में विख्यात उत्तराखंड राज्य की हिमालयी पर्वत नर और नारायण के मध्य स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में भी कथित चढ़ावा चोरी के आरोप की जांच के लिए एक जांच समिति गठित कर दी गई है।
शुक्रवार को ही बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बतौर स्थानीय उप जिला अधिकारी (एसडीएम) सोहन सिंह रांगड ने इस सम्बन्ध में जांच समिति बनाने का भरोसा दिया था। शनिवार शाम सीईओ बीकेटीसी सोहन सिंह रांगड ने बताया कि इस जांच समिति में विधि अधिकारी, वित्त नियंत्रक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी केदारनाथ शामिल हैं। जो एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट अध्यक्ष बीकेटीसी को देंगें।
इसके विपरीत बीकेटीसी अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी ने बताया कि यह रिपोर्ट अगले आठ, दस दिन में सीईओ को दी जाएगी। उन्होंने यह पूछने पर कि इस समिति का अध्यक्ष और सचिव कौन होगा, बताया कि इनमें जो वरिष्ठ होगा, वह अध्यक्ष, सचिव होगा।