उत्तराखंड के थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, निहंगों पर कार्रवाई से था नाराज

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jun, 2026 11:56 AM

accused arrested for threatening to blow up police stations in uttarakhand

देहरादून के पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रमोद कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर अंबाला निवासी जसप्रीत सिंह (26) को रविवार शाम सहारनपुर रोड से गिरफ्तार किया गया।

देहरादून: उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में हाल में हुई घटना के बाद सोशल मीडिया पर प्रदेश के सभी थानों को बम से उड़ाने की कथित धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

देहरादून के पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रमोद कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर अंबाला निवासी जसप्रीत सिंह (26) को रविवार शाम सहारनपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सिंह अपने खिलाफ दर्ज एक मामले में अपने अधिवक्ता से मिलने आया था और  वह एक फैक्टरी में काम करता था। अधिकारी ने बताया कि 21 जून को 'इंस्टाग्राम' सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी से संबंधित एक पोस्ट किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में नगर कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। 

मोबाइल फोन भी बरामद
कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने सोशल मीडिया मंत, डिजिटल फुटप्रिंट, तकनीकी सर्विलांस, साइबर विश्लेषण और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की तथा उसके अंबाला में होने का पता चला। उन्होंने बताया कि अंबाला में दबिश के दौरान आरोपी अपने घर पर नहीं मिला। अधिकरी ने बताया कि हाल में उसके देहरादून में अपने वकील से मिलने आने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि चमोली जिले के कर्णप्रयाग में 16 जून को स्थानीय युवकों और निहंग सिखों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई से वह आक्रोशित था, जिसके कारण उसने लोगों में भय व आतंक फैलाने तथा उत्तराखंड पुलिस को चुनौती देने के उद्देश्य से यह धमकी दी थी। पुलिस ने धमकी भरी पोस्ट में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!