अनियंत्रित होकर नदी में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौत; भीषण हादसे से मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jun, 2026 10:46 AM

bolero loses control and plunges into river in chamoli 4 dead

स्थानीय निवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन पहले सड़क के किनारे एक दीवार से टकराया, फिर पीछे हटा और लगभग 500 से 600 मीटर गहरी ढलान से लुढ़कते हुए स्थानीय कैल नदी में जा गिरा।

Chamoli Road Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार को एक चौपहिया वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

यह हादसा देवाल विकासखंड के अंतर्गत देवाल-घेस मोटर मार्ग पर शाम चार से पांच बजे के बीच हुआ। चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि आठ यात्रियों को ले जा रही एक सफेद महिंद्रा बोलेरो जब घेस गांव लौट रही थी, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। अधिकारियों के मुताबिक, लोसारी गांव से करीब 100 मीटर पहले वाहन अनियंत्रित हो गया था। 

स्थानीय निवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन पहले सड़क के किनारे एक दीवार से टकराया, फिर पीछे हटा और लगभग 500 से 600 मीटर गहरी ढलान से लुढ़कते हुए स्थानीय कैल नदी में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और जिला आपदा मोचन बल (डीडीआरएफ) के दलों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। 

जोशी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को घटनास्थल से सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए देवाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गहरी खाई से चारों मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मृतकों की पहचान जानकी देवी (28), अर्जुन सिंह (60), आलम सिंह (54) और दीपू (7) के रूप में हुई है, जो सभी देवाल के निवासी थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!