BJP नेता की हत्या के बाद इलाके में बवाल, 5 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Jun, 2026 11:22 AM

uproar in area following murder of a bjp leader 5 accused arrested

​​​​​​​पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो। इसके बाद दंगाई छोटे-छोटे गुटों में बंट गए और आरोपियों के घरों में घुसकर तोड़-फोड़ की तथा घर के सामान को नुकसान पहुंचाया।

Uttarakhand News: देहरादून के एक गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक और आरोपी को गिरफ़्तार किया। इसके साथ ही, हत्या के बाद बड़े पैमाने पर हुई हिंसा, आगजनी एवं पत्थरबाजी के आरोप में 100 से 150 अज्ञात दंगाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। 

शनिवार शाम को भाजपा पदाधिकारी विनोद कुमार (44) की हत्या के मामले में लखनवाला के रहने वाले इम्तियाज (58) को गिरफ्तार किया गया, जिससे मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या पांच हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के बाद रविवार सुबह बैरागीवाला गांव में हिंसा भड़क गई और कथित तौर पर पुलिसकर्मियों एवं आरोपियों की संपत्ति को निशाना बनाया गया। प्राथमिकी के मुताबिक, जब निरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी और सहसपुर के थाना प्रभारी प्रदीप सिंह रावत की टीम रविवार सुबह हत्या के मामले की जांच के लिए बैरागीवाला गांव पहुंची तो उन्होंने देखा कि भाजपा पदाधिकारी के घर पर 100 से 150 लोगों की भीड़ जमा थी और माहौल तनावपूर्ण था। 

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
जिला प्रशासन और पुलिस ने भीड़ को शांत करने और कानूनी कार्यवाही में सहयोग करने की अपील की। ​​हालांकि, भीड़ में मौजूद कुछ अज्ञात उपद्रवी उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी तथा हत्या के आरोपी को तुरंत सरेआम सजा देने की मांग की। प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे के बीच भीड़ ने हत्या के आरोपियों में से एक के घर को घेर लिया। जब अधिकारियों ने दखल देने की कोशिश की तो दंगाइयों ने पास के खेतों और दूसरी जगहों से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पत्थर फेंके। 

पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल
पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद दंगाई छोटे-छोटे गुटों में बंट गए और आरोपियों के घरों में घुसकर तोड़-फोड़ की तथा घर के सामान को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने परिसर के अंदर और बाहर खड़ी गाड़ियों (जैसे मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर) में भी तोड़-फोड़ की और उनमें आग लगा दी, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ और इलाके में दहशत फैल गई। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!