मशहूर लग्जरी रिसॉर्ट में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आधी रात को पहुंची पुलिस... अंदर का नजारा देख उड़े होश, 52 लोग गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Jul, 2026 11:57 AM

high profile prostitution racket busted at a luxury resort in ramnagar

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विशेष अभियान समूह (एसओजी), मानव तस्करी निरोधक इकाई (एएचटीयू) और रामनगर पुलिस ने एक बड़े रिसॉर्ट में शनिवार रात को छापेमारी की।

Uttarakhand News: उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने रामनगर के एक लग्जरी रिसॉर्ट में चल रहे कथित हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का रविवार को भंडाफोड़ करते हुए 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग सहित 10 महिलाओं को मुक्त कराया गया, जबकि एक किशोर को संरक्षण में लिया गया। रिसॉर्ट को सील कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विशेष अभियान समूह (एसओजी), मानव तस्करी निरोधक इकाई (एएचटीयू) और रामनगर पुलिस ने एक बड़े रिसॉर्ट में शनिवार रात को छापेमारी की। रिसॉर्ट में देह व्यापार, शराब पार्टी और अश्लील गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। उन्होंने बताया कि जांच में मुख्य आयोजक मेरठ निवासी उमेन्द्र कुमार ने पार्टी आयोजित करने की बात स्वीकार की। जांच में यह भी सामने आया कि रिसॉर्ट को दो दिन के लिए लगभग 2.20 लाख रुपए में बुक किया गया था औरी प्रति महिला 10 हजार रुपए के हिसाब से कराई गई थी। 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: 3 वरिष्ठ नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब, बीयर, भारतीय मुद्रा की नोटों की गड्डियां, आपत्तिजनक सामग्री, लैपटॉप, मोबाइल फोन और डांस कार्यक्रम में प्रयुक्त साउंड सिस्टम बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, आबकारी अधिनियम तथा किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी के अनुसार एक किशोर को भी संरक्षण में लिया गया है। मामले की जांच जारी है तथा फरार रिसॉर्ट प्रबंधक लखेन्द्र चौधरी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

गिरफ्तार लोगों में प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शहरों के आधार पर सबसे अधिक संख्या आजमगढ़ से आठ और गोंडा से सात है। इसके बाद पीलीभीत से छह, दिल्ली से पांच, सीतापुर से पांच तथा बाराबंकी से चार लोग शामिल हैं। वहीं औरैया से तीन, बिजनौर से तीन और मेरठ से दो लोग हैं, जबकि अयोध्या, लखनऊ, सिद्धार्थनगर, देवरिया, सुल्तानपुर, कानपुर देहात, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और गाजियाबाद से क्रमश: एक-एक व्यक्ति है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!