अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 2 महिलाओं की मौत; 27 घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Jun, 2026 04:44 PM

tempo traveller plunges into gorge on ramnagar nainital road two women dead

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की आशंका जताई जा रही है।

Nainital Road Accident: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर-नैनीताल मार्ग पर बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मेरठ से आए यात्रियों से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर सड़क से लगभग 20 से 25 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल रात डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि टेम्पो ट्रैवलर खुर्पाताल रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और कुछ यात्री वाहन में फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और अग्निशमन बल की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। वाहन में चालक सहित कुल 29 लोग सवार थे। सभी यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने नाजरीन (32) निवासी मेरठ और फरद बेगम (40) निवासी मेरठ को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर किया गया है। 

यह भी पढ़ें- CISF जवान ने शादी का झांसा देकर महिला से बार-बार किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार अधिकांश यात्री मेरठ के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी थे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की आशंका जताई जा रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!