पुलिस महकमे में बड़ा प्रमोशन, 15 उपनिरीक्षक बने इंस्पेक्टर

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Jun, 2026 06:25 PM

15 sub inspectors of uttarakhand police became inspectors

सेठ ने बयान में कहा कि बीते दो वर्षों में कुल 1,640 पुलिस कर्मियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना के 15 उपनिरीक्षक को निरीक्षक पद पर प्रोन्नत किया गया है। गुरुवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि समयबद्ध पदोन्नति से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने गृह एवं कार्मिक विभाग तथा पुलिस मुख्यालय के कार्मिक अनुभाग द्वारा निर्धारित समय में पदोन्नति प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण किए जाने की सराहना की है। 

सेठ ने बयान में कहा कि बीते दो वर्षों में कुल 1,640 पुलिस कर्मियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में पुलिस कार्मिकों के मनोबल एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना संवर्ग के 15 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। 

यह भी पढ़ें- जबरन पेशाब पिलाया, बिजली के झटके दिए... ढोंगी बाबा ने महिला से 15 वर्षों तक किया यौन शोषण

डीजीपी ने बताया कि विभागीय पदोन्नति के द्दष्टिकोण से वर्ष 2025 एवं 2026 राज्य पुलिस के लिए उल्लेखनीय रहे हैं। वर्ष 2025 में 1,000 से अधिक तथा वर्ष 2026 में अब तक कुल 580 कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की जा चुकी है। इस प्रकार पिछले दो वर्षों में नागरिक पुलिस, अभिसूचना, सशस्त्र पुलिस, दूरसंचार एवं अग्निशमन सेवा सहित विभिन्न शाखाओं के कुल 1,640 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। श्री सेठ ने कहा कि वर्ष 2026 में पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान) के 13, पुलिस उपाधीक्षक (एम) में दो, निरीक्षक के 26, उपनिरीक्षक पद पर 144, अपर/सहायक उपनिरीक्षक पद पर 63 और मुख्य आरक्षी पद पर 332 पदोन्नति प्रमुख हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!