Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Feb, 2026 01:59 PM

नैनीतालः उत्तराखंड में जिला न्यायालयों को धमकी मिलने के बाद गुरुवार को नैनीताल उच्च न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे न्यायिक कार्य बाधित हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार कार्यालय को ई-मेल से धमकी मिली। इससे...
नैनीतालः उत्तराखंड में जिला न्यायालयों को धमकी मिलने के बाद गुरुवार को नैनीताल उच्च न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे न्यायिक कार्य बाधित हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार कार्यालय को ई-मेल से धमकी मिली। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल की अगुवाई में बम निरोधक और श्वान दस्ता मौके पर पहुंचे और मुख्य न्यायाधीश समेत सभी अदालतों की तलाशी ली गई। तलाशी अभियान अभी जारी है। पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी और पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र उच्च न्यायालय परिसर में मौजूद हैं।