देहरादून में एनकाउंटर में दो बदमाश घायलः गैस एजेंसी मालिक हत्याकांड के आरोपी, चेकिंग के दौरान पुलिस ने घेरा तो की फायरिंग

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Feb, 2026 11:48 AM

two criminals injured in dehradun encounter

देहरादूनः राजधानी देहरादून में गुरुवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। दरअसल, यह आरोपी गैस एजेंसी मालिक हत्याकांड के आरोपी है।वहीं, चैकिंग के दौरान पुलिस ने घेरा तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के...

देहरादूनः राजधानी देहरादून में गुरुवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। दरअसल, यह आरोपी गैस एजेंसी मालिक हत्याकांड के आरोपी है।वहीं, चैकिंग के दौरान पुलिस ने घेरा तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। आनन-फानन में आरोपियों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने भारत गैस एजेंसी का संचालक 40 वर्षीय अर्जुन शर्मा की हत्या का अपराध स्वीकार किया है।

गौरतलब हो कि बुधवार को देहरादून की तिब्बती मार्केट के बाहर स्कूटी से आए बदमाशों ने गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा (42) की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। देहरादून के पुलिस अधीक्षक (एसपी) (नगर) प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में कथित हमलावर और उसके सहयोगी को अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव राणा और पंकज राणा के रूप में हुई है, जो भाई हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है और हत्या का कारण जानने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

हत्याकांड के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह के निर्देश पर देहरादून जिले में सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि रायपुर क्षेत्र के लाडपुर में नाकेबंदी व सघन जांच के दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चलाई। जिसके बाद जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।        

जांच के दौरान लालतप्पड़ में अन्य मुठभेड़ हुई। जहां स्कूटी सवार बदमाश को पुलिस द्वारा रोके जाने पर वह पीछे की दिशा में भागकर एक खंडहरनुमा फैक्टरी में घुस गया और वहां से उसने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी गोलीबारी में उस बदमाश के भी पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की गई है। एसएसपी अस्पताल पहुंचे और वहां पहुंचकर अधिकारियों से मुठभेड़ के बारे में जानकारी ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!