'ऊंची जाति' की लड़की से प्यार करने की खौफनाक सजा, प्रेमिका के घरवालों ने दलित लड़के को पीट-पीटकर मार डाला

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jun, 2026 02:23 PM

dalit boy murdered for falling in love with an  upper caste  girl

केतन की खोलगढ़ की एक लड़की से पिछले छह महीनों से दोस्ती थी। रविवार रात करीब 11 बजे लड़की ने कथित तौर पर केतन को फोन किया और उसे अपने गांव आने के लिए कहा। इसके बाद केतन दिवाकर डिमरी के साथ खोलगढ़ गया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नयी टिहरी जिले के प्रताप नगर प्रखंड में 'ऊंची जाति' की एक नाबालिग लड़की से मित्रता करने पर 18 वर्षीय दलित युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और उसके दोस्त को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। 

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक केतन लाल देवल गांव का निवासी था। उसके घायल दोस्त दिवाकर डिमरी को बौराड़ी स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केतन के पिता धनपाल लाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना रविवार रात को खोलगढ़ गांव में घटी। बताया जा रहा है कि केतन की खोलगढ़ की एक लड़की से पिछले छह महीनों से दोस्ती थी। रविवार रात करीब 11 बजे लड़की ने कथित तौर पर केतन को फोन किया और उसे अपने गांव आने के लिए कहा। इसके बाद केतन दिवाकर डिमरी के साथ खोलगढ़ गया। 

पुलिस ने बताया कि जब वे दोनों वहां पहुंचे, तो लड़की के परिवार वालों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और लाठियों से उनकी पिटाई की। सोमवार की सुबह लड़की के पिता ने धनपाल लाल को फोन करके उसके बेटे की हालत के बारे में बताया और उसे वापस ले जाने के लिए कहा। धनपाल ने अपने बेटे को खून से लथपथ पाया और उसे चौंड लांबगांव के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए, जहां उसकी मृत्यु हो गई। 

आक्रोशित स्थानीय लोगों और परिवार ने पहले तो अस्पताल से शव लेने से इनकार कर दिया और फिर हमलावरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। टिहरी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि हत्या और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने आगे बताया कि पुलिस ने एक आरोपी यशवीर सिंह पंवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!