कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jun, 2026 11:15 AM

senior congress leader kundan singh bathiyal dies in road accident

कांग्रेस मीडिया कमेटी चेयरमैन राजीव महर्षि ने गुरुवार को बताया कि दोनों नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिवंगत बथियाल पार्टी के कर्मठ, निष्ठावान एवं वरिष्ठ नेता थे। जिनका असमय देहावसान कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षति है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के पूर्व प्रमुख एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंदन सिंह बथियाल का गुरुवार को एक दुखद सड़क हादसे में निधन हो गया है। उनके निधन पर उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 

कांग्रेस मीडिया कमेटी चेयरमैन राजीव महर्षि ने गुरुवार को बताया कि दोनों नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिवंगत बथियाल पार्टी के कर्मठ, निष्ठावान एवं वरिष्ठ नेता थे। जिनका असमय देहावसान कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षति है। उनका पूरा जीवन क्षेत्रीय जनता के विकास के लिए समर्पित रहा है। ब्लाक प्रमुख के रूप में क्षेत्र के विकास के लिए किए गए उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस शोक की घडी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके परिजनों के साथ बराबर का सहभागी है। 

यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: कई जिलों में नए CMO तैनात; देखें पूरी लिस्ट


50 मीटर गहरी खाई में गिरी थी कार 
गौरतलब है कि अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ के नाचनी की ओर जा रही एक कार धौलछीना थाना क्षेत्र में कांचुला पुल के पास अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कांग्रेस नेता बथियाल और दो अन्य व्यक्ति सवार थे। बथियाल की दुर्घटना में मृत्यु हो गई और अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!