Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Feb, 2026 12:46 PM

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां 2 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि युवक ने खेत में ले जाकर बच्ची से दरिंदगी की है। आरोपी मौके पर फरार हो गया। ग्रामीणों को मासूम खेत में खून से लथपथ मिली। वहीं, परिजनों...
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां 2 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि युवक ने खेत में ले जाकर बच्ची से दरिंदगी की है। आरोपी मौके पर फरार हो गया। ग्रामीणों को मासूम खेत में खून से लथपथ मिली। वहीं, परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बिहार के सहरसा जिले में से सामने आई है। जहां घर के बाहर खेल रही बच्ची को गांव का युवक बहला-फुसलाकर साथ ले गया। आरोप है कि खेत में ले जाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी उसे बदहाल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। तभी कुछ ग्रामीणों ने बच्ची के चीखने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंच कर देखा तो मासूम खून से लथपथ पड़ी थी। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।
आनन-फानन में गंभीर हालत में बच्ची को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने गांव के ही राजकुमार शर्मा पर इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।