माता-पिता गए थे हज, पीछे से भाई का मर्डर: चोरी पकड़े जाने पर 21 वर्षीय युवक ने की वकील भाई को मार डाला

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jun, 2026 06:48 PM

21 year old man kills lawyer brother after theft is discovered

पुलिस के अनुसार, जब अधिवक्ता ने इस चोरी को लेकर अपने छोटे भाई से पूछताछ की और उसे पीटा, तो शाहिद ने हत्या की योजना बना ली।

Uttarakhand News: पैसे चोरी करने पर डांटे जाने के बाद 'नशे के आदी' 21 वर्षीय एक युवक ने अपने बड़े भाई की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में जांच को गुमराह करने के लिए शव के साथ विरोध प्रदर्शन भी किया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। 

स्थानीय अधिवक्ता सोहैल हारून को रविवार रात भुड्डी गांव स्थित उनके घर के अंदर गर्दन में गोली मारी गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान शाहिद हारून के रूप में हुई है, जो कथित रूप से नशे का आदी और आपराधिक पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकारों को बताया कि यह हत्या पैसे को लेकर हुए विवाद के चलते की गई। पुलिस के अनुसार, सोहैल को हाल ही में पता चला था कि शाहिद ने उनके पिता का एटीएम कार्ड चोरी करके बैंक खाते से करीब 10 लाख रुपये व्यक्तिगत खर्चों के लिए निकाल लिये थे। 

पुलिस के अनुसार, जब अधिवक्ता ने इस चोरी को लेकर अपने छोटे भाई से पूछताछ की और उसे पीटा, तो शाहिद ने हत्या की योजना बना ली। एसएसपी ने बताया कि अपराध को अंजाम देने और पकड़ में आने से बचने के लिए शाहिद ने घटना से दो दिन पहले घर के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग बंद कर दी थी और केवल लाइव फीड चालू रहने दी थी। एसएसपी ने बताया कि रविवार रात उसने .32 बोर देशी पिस्तौल से सोहैल को गोली मारी और हथियार को बाथरूम में छिपा दिया। उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर जब एक स्थानीय निवासी घर पहुंचा, तो शाहिद ने दावा किया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर उसके भाई को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि घटना के समय घर में केवल दोनों भाई ही थे, क्योंकि उनके माता-पिता लगभग तीन सप्ताह पहले हज के लिए गए हुए थे। 

एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने बाद में जांच को भटकाने तथा खुद को शोकाकुल पीड़ित के रूप में प्रस्तुत करने के प्रयास के तहत अपने रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों को उकसाकर सोहैल का शव देहरादून-पोंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर यातायात बाधित किया। उन्होंने बताया कि यातायात बाधित किए जाने की सूचना मिलने पर सदर और पटेल नगर कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने बाद में बाथरूम से पिस्तौल बरामद की। एसएसपी ने बताया कि पटेल नगर (कोतवाली) पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि पहला मामला हत्या और साक्ष्य छिपाने से संबंधित है, जबकि दूसरा मामला राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध करने और पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार से जुड़ा है। एसएसपी ने बताया कि मृतक के परिवार में एक और बड़ा भाई है जो नौसेना में कार्यरत है तथा एक विवाहित बहन भी है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!