हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर दौड़ती वोल्वो बस बनी आग का गोला, 32 यात्री थे सवार; मच गई चीख-पुकार

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Jun, 2026 11:12 AM

haridwar delhi highway volvo bus fire

महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो बस आज सुबह करीब चार बजे देहरादून से ऋषिकेश होते हुए दिल्ली और जयपुर की ओर जा रही थी। बस जब क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे पुलिस चौकी शांतारशाह से लगभग 200 मीटर पहले हरिद्वार-दिल्ली रोड पर पहुंची,

Uttarakhand News: उत्तराखंड में हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब देहरादून से दिल्ली और जयपुर जा रही एक वोल्वो बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई, हालांकि चालक की सतकर्ता, यात्रियों की समझदारी और पुलिस-फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई के कारण बस में सवार सभी 32 यात्री सुरक्षित बच गए। 

दो विदेशी समेत 32 यात्री थे सवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो बस आज सुबह करीब चार बजे देहरादून से ऋषिकेश होते हुए दिल्ली और जयपुर की ओर जा रही थी। बस जब क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे पुलिस चौकी शांतारशाह से लगभग 200 मीटर पहले हरिद्वार-दिल्ली रोड पर पहुंची, तभी तकनीकी खराबी के कारण उसमें अचानक आग लग गई। बस में आग लगते ही चालक अरुण कुमार निवासी उदयपुर और परिचालक रिंकू पुत्र लाल सिंह निवासी कंचनपुर, धौलपुर (राजस्थान) ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को तत्काल बस से बाहर निकाला। बस में कुल 32 यात्री सवार थे, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे। 

यात्रियों की जान तो बच गई लेकिन उनका अधिकांश सामान और लगेज बस में ही रह गया, जो आग में जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ ही रुड़की से फायर टेंडर बुलाया गया। पुलिस और अग्निशमन कर्मियों की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। चालक के अनुसार आग इंजन वाले हिस्से से शुरू हुई थी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!