नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी टैक्सी नदी में गिरी, 2 की मौत; कई लापता

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Jun, 2026 04:00 PM

two dead after taxi falls into alaknanda river in devprayag

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वाहन में चालक सहित आठ व्यक्ति सवार थे और सभी राजस्थान के निवासी हैं। वाहन हरिद्वार की ओर जा रहा था।

Uttarkhand News: उत्तराखंड में टिहरी जिले के देवप्रयाग में मंगलवार को एक टैक्सी के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे अलकनंदा नदी में गिर जाने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा कुछ अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों के मुताबिक, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैनिक होटल के समीप हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे बाहर निकालकर पौड़ी जिले के श्रीनगर अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। हालांकि, नदी के तेज बहाव और दुर्गम भूभाग के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। 


PunjabKesari


यह भी पढ़ें- शक्तिवर्धक दवा के झांसे में फंसा युवक, ब्लैकमेलिंग और साइबर ठगी से मौत तक पहुंचा मामला, ऐसे हुआ खुलासा

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वाहन में चालक सहित आठ व्यक्ति सवार थे और सभी राजस्थान के निवासी हैं। वाहन हरिद्वार की ओर जा रहा था। बचाव दलों को दो शव बरामद हुए हैं जिन्हें नौका के जरिए बाहर लाया जा रहा है। एक अन्य व्यक्ति घायलवस्था में मिला है जिसे अस्पताल भेजा गया है। अन्य संभावित लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा नदी तट एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि घटना से संबंधित अन्य तथ्यों एवं वाहन में सवार व्यक्तियों की संख्या और उनकी पहचान के संबंध में जानकारी की पुष्टि के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!