स्व. स्वदेश चोपड़ा जी की 9वीं पुण्यतिथि पर पंजाब केसरी ने बागेश्वर में लगाया फ्री मेडिकल कैंप, 80 ग्रामीणों की हुई जांच

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Jul, 2024 12:29 PM

punjab kesari organized a free medical camp in bageshwar

निशुल्क जांच शिविर में डॉ. हरीश पोखरिया ने मरीजों की जांच की। बीपी, शुगर, दर्द, बुखार के मरीज पहुंचे। मानसिक रोगी डिप्रेशन के मरीज भी शिविर में आए। डॉ. पोखरिया ने बताया कि समाज में तनाव, डिप्रेशन के मामले बढ़ रहे हैं। बीपी, शुगर आम होता जा रहा है।...

बागेश्वर: पंजाब केसरी ग्रुप में प्रधान संपादक पद्मश्री विजय चोपड़ा जी की पत्नी स्वर्गीय स्वदेश चोपड़ा जी की नौवीं पुण्यतिथि के अवसर पर बागेश्वर के रेडक्रॉस भवन में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। मेडिकल कैंप का शुभारंभ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती, सचिव आलोक पांडे और एसीएमओ डॉ. पोखरिया ने किया।

PunjabKesari

निशुल्क जांच शिविर में डॉ. हरीश पोखरिया ने मरीजों की जांच की। बीपी, शुगर, दर्द, बुखार के मरीज पहुंचे। मानसिक रोगी डिप्रेशन के मरीज भी शिविर में आए। डॉ. पोखरिया ने बताया कि समाज में तनाव, डिप्रेशन के मामले बढ़ रहे हैं। बीपी, शुगर आम होता जा रहा है। उन्होंने खानपान और जीवन शैली में संतुलन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कई मरीजों को जिला अस्पताल में जांच कराने की भी सलाह दी। शिविर का संचालन रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय ने किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही रेडक्रॉस भवन में लोगों को तनाव मुक्त जीवन शैली अपनाने को प्रेरित करने के उद्देश्य से निशुल्क योग शिविर आयोजित किया जाएगा। 

PunjabKesari

शिविर में मरीजों को जिला अस्पताल के सहयोग से निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इस दौरान 80 मरीजों की जांच की गई। इस मौके पर रेडक्रॉस चेयरमैन संजय साह जगाती, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, जिला कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया वर्मा, मोहिउद्दीन अहमद तिवारी, भुवन चौबे, ललित पाठक, हिमांशु जोशी, हिमांशु चौबे, आरपी कांडपाल, डा हरीश दफौटी, वेद प्रकाश पांडेय, कवि कांडपाल, पंकज खेतवाल, अमान अहमद आदि मौजूद रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!