Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Feb, 2026 12:49 PM

देहरादूनः उत्तराखंड में टिहरी जनपद के सीमांत देवप्रयाग क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक पिकअप वाहन गंगा नदी में गिर गया और नदी की तेज धारा में बह गया। खबर लिखे जाने तक वाहन के चालक और परिचालक लापता हैं, उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। राज्य...
देहरादूनः उत्तराखंड में टिहरी जनपद के सीमांत देवप्रयाग क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक पिकअप वाहन गंगा नदी में गिर गया और नदी की तेज धारा में बह गया। खबर लिखे जाने तक वाहन के चालक और परिचालक लापता हैं, उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ( एसडीआरएफ) और जिला आपदा मोचन बल (डीडीआरएफ) के बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
एसडीआरएफ के प्रवक्ता निरीक्षक विनीत कुमार देवरानी ने बताया कि आज सुबह लगभग 10 बजे जनपद टिहरी नियंत्रण केंद्र से एक वाहन गंगा में गिरने और उसमें सवार लोगों की तलाश को टीम भेजने की सूचना मिली। जिसके बाद बचाव टीम मौके के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, उक्त वाहन हरिद्वार के ज्वालापुर से सब्जी लेकर चमोली जनपद के कर्ण प्रयाग जा रहा था।
इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित वाहन गंगा नदी में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में चालक और परिचालक मात्र दो लोगों के होने की आशंका है। जिनकी तलाश की जा रही है।