उत्तराखंड में भीषण हादसाः पिता की दर्दनाक मौत ! बेटा गंभीर घायल, वाहन ने कुचल डाला; मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Feb, 2026 01:22 PM

horrific accident in uttarakhand father dies tragically son seriously injured

लक्सर/हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना ने बाइक सवार एक पिता की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार पिता-पुत्र को...

लक्सर/हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना ने बाइक सवार एक पिता की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडितपुरी गांव निवासी लोकेंद्र अपने बेटे अनमोल (14) के साथ मोटरसाइकिल से किसी जरूरी काम से जा रहे थे। जैसे ही वे लक्सर-बालावाली मार्ग पर अकोढ़ा कला गांव की पुलिया के पास पहुंचे तभी गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोकेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी और घायल अनमोल को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा फरार चालक की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!