उत्तराखंड में बारिश का कहर: भूस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे बंद, प्रशासन अलर्ट पर

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Jul, 2026 12:57 PM

heavy rain in uttarakhand gangotri highway closed due to landslide

​​​​​​​बुधवार से हो रही बारिश के कारण नालूपानी व नगून की पहाड़ी से लगातार गिरते पत्थरों और मलबे के कारण बार-बार मार्ग बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के विभिन्न स्थानों पर पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण नालू पानी व नगून के पास भूस्खलन होने और मलबा आने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बार-बार बाधित हो रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मार्ग को साफ करने के लिए प्रशासन की कई टीम मौके पर मौजूद है लेकिन बारिश और गिरते पत्थरों के कारण मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि कुछ देर रास्ता खुलने के बाद बारिश के साथ पहाड़ी से पुनः मलबा आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 

बुधवार से हो रही बारिश के कारण नालूपानी व नगून की पहाड़ी से लगातार गिरते पत्थरों और मलबे के कारण बार-बार मार्ग बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!