हिंदू महिला का पीछा और छेड़छाड़ करने का आरोपी मोहम्मद अली गिरफ्तार, BNS की धाराओं में केस दर्ज

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Jul, 2026 11:20 AM

youth accused of molesting a woman arrested in haldwani

आरोप है कि वह लगभग दो माह से एक हिंदू महिला का पीछा कर रहा था। 11 जुलाई को भी उसने कथित रूप से महिला का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ के साथ ही अभद्रता की।

हल्द्वानी: उत्तराखंड की नैनीताल जिले की चोरगलिया पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और अभद्रता के आरोप में रविवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज कत्याल के अनुसार, आरोपी मोहम्मद अली मूलत: बरेली, उत्तर प्रदेश के ग्राम बसेंगा, तहसील रतना, थाना नवाबगंज का रहने वाला है। वह वर्तमान में वार्ड नंबर-8, गौजाजाली, बनभूलपुरा में रहता है। 

आरोप है कि वह लगभग दो माह से एक हिंदू महिला का पीछा कर रहा था। 11 जुलाई को भी उसने कथित रूप से महिला का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ के साथ ही अभद्रता की। यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उसने पीड़िता के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

चोरगलिया थाना प्रभारी तारा सिंह राणा के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (bns) की धारा 74, 78, 126(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!