उत्तराखंड में भीषण हादसाः तेज रफ्तार वाहन ने दंपती को कुचल डाला, मौ/त

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Feb, 2026 01:35 PM

horrific accident in uttarakhand couple crushed to death

उधम सिंह नगरः किच्छा हाईवे पर आदित्य चौक के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, दिनेश वैद्य निवासी जोशी कॉलोनी, न्यूरिया (पीलीभीत) अपनी पत्नी कविता (36 वर्ष) के साथ रविवार को दिनेशपुर के ग्राम मोहनपुर में अपने रिश्तेदार के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। मंगलवार को दोनों बाइक से वापस अपने घर न्यूरिया लौट रहे थे। इंटार्क फैक्टरी के सामने अचानक तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और कविता काफी दूर तक सड़क पर घिसटते चले गए।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कविता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दिनेश का इलाज सीएचसी में चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!