अल्मोड़ा में शारदीय नवरात्रि की भव्य शुरुआत,मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में जुटे श्रद्धालु

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Oct, 2024 03:41 PM

grand beginning of shardiya navratri in almora

अल्मोड़ाः देश भर में शारदीय नवरात्रि की धूम मची हुई है। इसी बीच सांस्कृतिक व धार्मिक नगर अल्मोड़ा में शारदीय नवरात्रों की भव्य शुरुआत हो चुकी है। वहीं इस शुभ अवसर पर श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में जुटे दिखाई दे रहे है। साथ ही मंदिरों में...

अल्मोड़ाः देश भर में शारदीय नवरात्रि की धूम मची हुई है। इसी बीच सांस्कृतिक व धार्मिक नगर अल्मोड़ा में शारदीय नवरात्रों की भव्य शुरुआत हो चुकी है। वहीं इस शुभ अवसर पर श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में जुटे दिखाई दे रहे है। साथ ही मंदिरों में सुबह से भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। इस मौके पर भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर सुख-शांति व निरोगी काया की कामना की।

प्राप्त सूचना के मुताबिक नगर में लगभग 10 प्रमुख स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। जहां मां दुर्गा की भव्य मूर्तियों की स्थापना की गई है। इन पंडालों में आज यानी गुरुवार की सुबह कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर कलश यात्रा निकाली। इस दौरान भक्तों ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए और वातावरण को भक्तिमय कर दिया। बताया गया कि शारदीय नवरात्रों की शुरुआत होते ही दुर्गा पंडालों में रोजाना विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें माता की आरती, भजन, और धार्मिक प्रवचन शामिल होंगे हैं।

बता दें कि नवरात्रि के नौ दिनों तक अल्मोड़ा नगर में भक्तों का तांता लगा रहेगा। इस दौरान दुर्गा महोत्सव की रौनक से वातावरण में आनंद और भक्ति का माहौल होता है। इसके साथ ही आज गुरुवार से नगर के कई स्थानों पर रामलीला मंचन की भी शुरुआत होगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!