कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, चमोली की जिला पंचायत सदस्य ममता देवी समर्थकों सहित BJP में हुई शामिल

Edited By Harman Kaur, Updated: 27 Mar, 2023 05:00 PM

district panchayat member of chamoli mamta devi joins bjp along

उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद, लगातार दूसरे राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं का लगाव भाजपा में बढ़ रहा है...

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद, लगातार दूसरे राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं का लगाव भाजपा में बढ़ रहा है। सोमवार को आपदा प्रभावित चमोली की जिला पंचायत सदस्य ने अपने समर्थकों सहित भाजपा का दामन थाम लिया।

ये भी पढ़ें...
-  चीन सीमा से सटे गांवों के उत्पाद अब एक स्थान पर होंगे उपलब्ध, बिक्री केंद्र के निर्माण को मिली मंजूरी

 'नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व CM धामी के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है'
देहरादून स्थित पाटर्ी कार्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की मौजूदगी में वह भाजपा में विधिवत शामिल हुई। उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। जिसके चलते प्रत्येक व्यक्ति व जनप्रतिनिधि अपने-अपने तरीके से क्षेत्रीय विकास में सहभागिता को लेकर उत्सुक है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ओबीसी समाज के अपमान से स्वयं कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में भी जबरदस्त रोष है। यही वजह है कि भाजपा में शामिल होने वालों में बड़ी संख्या कांग्रेसियों की है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें...
- खालिस्तान समर्थक प्रतिबंधित संगठन ने रामनगर G20 बैठक को लेकर दी धमकी, कई लोगों को किया धमकी भरा फोन


भाजपा सरकार के प्रदेश में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर BJP शामिल हुई ममता देवी
भाजपा में शामिल होने वाली जिला पंचायत सदस्य ममता देवी और उनके पति शांति लाल ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रदेश में किए गए कार्यों से प्रभावित और कांग्रेस की वर्तमान रीति नीति से नाराज होकर वह आज भाजपा में शामिल हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली द्वारा विकास कार्यों को लेकर लगातार उनके क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है । उनके साथ समर्थको ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय सचिव कौस्तुभ आनंद जोशी, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, चमोली जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!