होमगार्ड भर्ती परीक्षा से चूके अभ्यर्थियों को मिला अंतिम मौका, जिला कमांडेंट ने जारी की सूचना

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Jun, 2026 04:25 PM

candidates who missed the home guard recruitment exam get a final chance

यह अवसर केवल उन अभ्यर्थियों के लिए होगा जो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके थे।

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा में शामिल नहीं हो सके अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। मंगलवार को जिला कमांडेट होमगार्ड्स, नरेन्द्रनगर द्वारा यह जानकारी दी। 

जानकारी के अनुसार जिले में 57 पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर छह जून से 17 जून 2026 तक शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस दौरान विभिन्न कारणों से परीक्षा में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को चयन समिति की संस्तुति पर पुन: एक अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया गया है। कहा गया है कि निर्धारित तिथियों में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को दोबारा शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- BJP नेता की हत्या के बाद इलाके में बवाल, 5 आरोपी गिरफ्तार

यह अवसर केवल उन अभ्यर्थियों के लिए होगा जो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके थे। जिला कमांडेट कार्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह इस अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए भर्ती प्रक्रिया में समय से प्रतिभाग करें। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं । यह अंतिम अवसर भर्ती प्रक्रिया से वंचित अभ्यर्थियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिल सकेगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!