Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jun, 2026 06:28 PM

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पास के ही बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को हल्द्वानी रैफर कर दिया गया है।
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में शुक्रवार को दिल्ली के पर्यटकों को जल संस्थान के सीवर वाहन ने बुरी तरह कुचल दिया। इस घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हायर सेंटर भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के 228, गगन विहार निवासी दिनेश कुमार डांग पत्नी रीता डांग (42), बेटी भावी डांग (20) और अन्य दो बच्चों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। वह मल्लीताल में नगर पालिका के पास मुख्य सड़क पर घूम रहे थे। इस दौरान भारी भीड़ थी। उच्च न्यायालय ओर से आ रहे जल संस्थान के सीवर साफ करने वाले वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि वाहन अपने साथ दोनों को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- अगले 48 घंटे भारी! उत्तर भारत के इन राज्यों में ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की चेतावनी; IMD का अलर्ट
पता चला है कि रीता डांग के एक पैर बुरी तरह से कुचल गया जबकि बेटी के एक हाथ वाहन के टायर के नीचे आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पास के ही बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को हल्द्वानी रैफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि वाहन के ब्रेक फेल हो गए। इस हादसे में एक नेपाली मूल का व्यक्ति भी मामूली चोटें आई हैं।