Edited By Ramanjot, Updated: 28 May, 2026 06:10 PM

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।
Road Accident: उत्तराखंड में मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार सुबह एक पानी से भरा टैंकर खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। मसूरी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 05:53 बजे डायल 112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक पानी का टैंकर गज्जी बैंड से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने घायल चालक को क्षतिग्रस्त टैंकर से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए निजी वाहन से हॉस्पिटल भेजा। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
चौहान ने बताया कि घायल चालक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।