ऋषिकेश में बड़ा हादसा: चश्मे के चक्कर में गंगा में बहा 17 वर्षीय आयुष, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 25 May, 2026 12:15 PM

17 year old ayush drowned in ganges while searching for glasses

चश्मा निकालने के लिए वह गहरे पानी में चला गया। गंगा नदी की तेज धारा उसे तुरंत बहा ले गई।''

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर गंगा में नहाते समय गिरे चश्मे को पकड़ने के लिए गहरे पानी में उतरे देहरादून का किशोर तेज धारा में बह गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की पहचान देहरादून के चकराता रोड स्थित ओल्ड कनॉट प्लेस निवासी आयुष थापा (17) के रूप में हुई है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) के प्रभारी निरीक्षक कवींद्र सजवान ने बताया कि थापा अपने तीन दोस्तों के साथ ऋषिकेश पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ''वे सुबह त्रिवेणी घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान करते समय थापा का चश्मा नदी में गिर गया। चश्मा निकालने के लिए वह गहरे पानी में चला गया। गंगा नदी की तेज धारा उसे तुरंत बहा ले गई।'' 

सजवान ने बताया कि जल पुलिस इकाई के कर्मियों ने थापा को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई। सजवान ने कहा कि बचाव के शुरुआती प्रयास विफल रहे। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद गोताखोरों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और तलाशी अभियान चला रही है। एसडीआरएफ के प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघलते हैं, जिससे नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाता है। अधिकारी ने कहा कि जलस्तर बढ़ने से गंगा में तेज अंतर्धारा उत्पन्न होती है, और इस तथ्य से अनभिज्ञ लोग स्नान करते समय सावधानी नहीं बरतते और दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!