इन 5 जिलों में अगले तीन घंटों का अलर्ट, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jun, 2026 05:18 PM

yellow alert issued for these 5 districts for the next three hours

​​​​​​​विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को इस दौरान घरों में या फिर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Uttarakhand Weather: भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र ने उत्तराखंड के पांच जिलों के कुछ हिस्सों में अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान, संबंधित क्षेत्रों में लोगों एवं पर्यटकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। 

इस चेतावनी के अनुसार, सोमवार अपराह्न 2:07 बजे से शाम 5:07 बजे तक तीन घंटों में जिला बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में कुछ जगहों पर तथा देवल, कपकोट, मुनस्यारी, डीडीहाट, बद्रीनाथ, केदारनाथ, तुंगनाथ, बरकोट, पुरोला तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफान आने की अनुमान जताया गया है। 

विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को इस दौरान घरों में या फिर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!