एयरपोर्ट स्टेट गेस्ट हाउस में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, धड़ाधड़ चली कई गोलियां;  मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 26 May, 2026 05:45 PM

head constable posted at airport state guest house dies

एयरपोर्ट स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में तैनात हेड कांस्टेबल सुनील (49) की सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। रानीपोखरी स्थित उनके घर के बरामदे में उन्हीं की सरकारी कार्बाइन से अचानक कई गोलियां चलीं, जिससे वह गंभीर रूप से...

देहरादून/जौलीग्रांट: उत्तराखंड में देहरादून एयरपोर्ट जौलीग्रांट स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार देर रात रानीपोखरी थाना क्षेत्र के नागाघेर स्थित उनके आवास पर हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल सुनील (49) कल रात करीब साढ़े दस बजे अपने घर के बरामदे में मौजूद थे। इसी दौरान उनकी कार्बाइन से अचानक फायरिंग हुई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल उपचार के लिए हिमालय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही रानीपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक को उनकी ही कार्बाइन से कई गोलियां लगी हैं। थानाध्यक्ष राजेंद्र खोलिया ने बताया कि घटना की परिस्थितियां सामान्य नहीं लग रही हैं, इसलिए हर बिंदु पर गंभीरता से जांच की जा रही है। 

वहीं पुलिस अधीक्षक देहात जया बलोनी ने कहा कि पुलिस दुर्घटना, आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमाटर्म रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!