चंपावत जिले के स्थापना दिवस पर CM धामी ने लोगों को दी बधाई और शुभकामनाएं

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Sep, 2023 01:41 PM

dhami congratulated the people of champawat district

धामी ने कहा, ‘‘प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण मां पूर्णागिरि, मां बाराही, बाबा गोरखनाथ, गोल्ज्यू देवता की पावन धरती चंपावत हम सभी के लिए पूजनीय है। राज्य सरकार चंपावत को मॉडल जनपद के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।''

चंपावत/नैनीताल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत जिले के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

धामी ने कहा, ‘‘प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण मां पूर्णागिरि, मां बाराही, बाबा गोरखनाथ, गोल्ज्यू देवता की पावन धरती चंपावत हम सभी के लिए पूजनीय है। राज्य सरकार चंपावत को मॉडल जनपद के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।'' 

धामी ने कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके लिए उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) को नोडल एजेंसी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों से परिपूर्ण चंपावत जिले के अनुरूप राज्य का विकास किया जाएगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!