Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Feb, 2026 02:14 PM

देहरादूनः उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने कर्मचारी चयन आयोग एसएससी परीक्षा में कथित रूप से नकल कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को देहरादून से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवरिया निवासी नीतीश कुमार और उत्तराखंड के देहरादून निवासी भास्कर...
देहरादूनः उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने कर्मचारी चयन आयोग एसएससी परीक्षा में कथित रूप से नकल कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को देहरादून से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवरिया निवासी नीतीश कुमार और उत्तराखंड के देहरादून निवासी भास्कर नैथानी के रूप में हुई है। आरोपी अभ्यर्थियों को पास करने के दस लाख रुपये लेते थे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह 'एड्यूक्विटी' कंपनी के माध्यम से आयोजित एसएससी एमटीएस भर्ती के परीक्षा केंद्र 'महादेव डिजिटल जोन' में कंप्यूटर हैकिंग के जरिए नकल कराई जा रही थी। बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर 'लोकल नेटवर्क' और 'प्रॉक्सी सर्वर' के जरिए 'रिमोट एक्सेस' तैयार किया, जिससे वे परीक्षार्थियों को अनुचित मदद दे रहे थे।
पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।