उत्तराखंड के इस Court में बम ! पूरे परिसर में अफरा-तफरी मची

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Feb, 2026 01:34 PM

bomb explodes in uttarakhand court causing chaos

टिहरीः उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल के जिला न्यायालय में मंगलवार को बम होने की सूचना मिलने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर एक संदिग्ध ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें विस्फोटक होने की आशंका जताई गई थी।...

टिहरीः उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल के जिला न्यायालय में मंगलवार को बम होने की सूचना मिलने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर एक संदिग्ध ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें विस्फोटक होने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल हरकत में आ गईं और पूरे न्यायालय परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया।

पुलिस और बम निरोधक टीम द्वारा परिसर के कोने-कोने की गहन तलाशी ली जा रही है, जबकि आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश लखेड़ा ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और किसी भी संभावित खतरे को गंभीरता से लिया जा रहा है। पूरे परिसर को सुरक्षा निगरानी में रखा गया है और जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!