Edited By Ramanjot, Updated: 07 Jun, 2026 12:08 PM
आईपीएस रिद्धिम अग्रवाल की पुलिस महानिरीक्षक (IG), अपराध एवं कानून व्यवस्था (CCT) के पद पर तैनाती की गई है।
Uttarakhand Police Transfers: उत्तराखंड पुलिस महकमे में बहुत बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने कुल 18 अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 9 अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों को नई तैनातियां सौंपी गई हैं।
इस फेरबदल को आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
IPS अधिकारियों के तबादले और नया प्रभार
1. आईपीएस रिद्धिम अग्रवाल की पुलिस महानिरीक्षक (IG), अपराध एवं कानून व्यवस्था (CCT) के पद पर तैनाती की गई है।
2. IPS विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक (IG), पुलिस दूरसंचार के साथ फायर सर्विस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
3. आईपीएस डॉ. नीलेश आनंद भरणे को IG पीएसी और सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के प्रभार से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक (IG), साइबर क्राइम/STF/ANTF का जिम्मा सौंपा गया है।
4. इसके अलावा आईपीएस कृष्ण कुमार वी.के को पुलिस महानिरीक्षक (IG), यातायात (Traffic) और जीआरपी (GRP) के पद पर तैनात किया गया है।
5. वहीं आईपीएस अनंत शंकर ताकवाले को IG प्रशिक्षण एवं राज्य मानव अधिकार आयोग के साथ-साथ अब आईजी, सीआईडी (CID) की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
6. आईपीएस सुनील कुमार मीणा को IG अपराध एवं कानून व्यवस्था के पद से हटाकर अब पुलिस महानिरीक्षक (IG), कार्मिक PAC और सचिव, पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है।
7. वहीं आईपीएस निवेदिता कुकरेती कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (IG), कुमाऊं परिक्षेत्र के पद पर तैनात किया गया है।
8. आईपीएस बरिंदरजीत सिंह को पुलिस महानिरीक्षक (IG), मुख्यालय और पीएंडएम (P&M) के पद पर तैनात किया गया है।
9. इसके अलावा आईपीएस योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (IG), कुंभ मेला-2027 और एसडीआरएफ (SDRF) की भी बड़ी कमान सौंपी गई है।
PPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती
1. पीपीएस हरीश वर्मा को 40वीं वाहिनी पीएसी से ट्रांसफर कर सेनानायक, आईआरबी (IRB) प्रथम, रामनगर के पद पर तैनात किया गया है।
2. पीपीएस आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), कुंभ मेला-2027 और सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी की डबल जिम्मदारी मिली है।
3. पीपीएस जितेन्द्र चौधरी को उधम सिंह नगर से हटाकर पुलिस अधीक्षक (SP), अपराध एवं यातायात (Traffic), देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
4. वहीं पीपीएस अमित श्रीवास्तव को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर से ट्रांसफर कर पुलिस अधीक्षक (SP), सीआईडी (CID) सेक्टर देहरादून बनाया गया है।
5. इसके अलावा पीपीएस बीर सिंह को उप सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी से बदलकर उपसेनानायक, आईआरबी (IRB) प्रथम, रामनगर भेजा गया है।
6. वहीं पीपीएस लोकजीत सिंह को देहरादून एसपी ट्रैफिक के पद से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), अपराध एवं कानून व्यवस्था और शिकायत (पुलिस मुख्यालय) बनाया गया है।
7. पीपीएस अंकुश मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था (मुख्यालय) से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), खुफिया एवं सुरक्षा (इंटेलिजेंस मुख्यालय), उत्तराखंड के पद पर तैनात किया गया है।
8. पीपीएस विमल आचार्य को उपसेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर से बदलकर उपसेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर तैनात किया गया है।
9. पीपीएस शांतनु पराशर को उपसेनानायक एसडीआरएफ के पद से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), साइबर क्राइम का जिम्मा मिला है।