बागेश्वरः पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 8.38 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Jan, 2025 01:55 PM

bageshwar police got a big success a drug smuggler

बागेश्वर : बागेश्वर में निकाय चुनाव व उत्तरायणी मेले के मद्देनजर पुलिस ने जिले में छापेमारी तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस 8.38 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश के बाद उसे 14 दिन की...

बागेश्वर : बागेश्वर में निकाय चुनाव व उत्तरायणी मेले के मद्देनजर पुलिस ने जिले में छापेमारी तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस 8.38 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को एसओजी टीम ने अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान टीम केमू स्टेशन के पास चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि वन स्टॉप सेंटर के नीचे नदी किनारे एक व्यक्ति स्मैक बेच रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख एक युवक वहां से भागने का प्रयास करने लगा। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम मनीष कुमार उर्फ मरिया पुत्र गोपाल राम निवासी घट बगड़, उम्र 21 वर्ष बताया। उसने पुलिस को बताया कि उसके पास स्मैक है और वह नदी किनारे बैठे लोगों को इसे बेचता है। इसकी सूचना पुलिस ने उच्चाधिकारियों को दी। इस मामले की सूचना पर सीओ अंकित कंडारी मौके पर पहुंचे। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 8.38 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

वहीं,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा ‌8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। बताया गया कि पकड़ी गई स्मैक की कीमत दो लाख, 50 हजार है। मनीष पूर्व में भी स्मैक बेचते हुए पकड़ा गया है। तब उसके पास से 6.04 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। पुलिस ने बताया कि अवैध धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!