हरिद्वार में घिनौनी वारदात: नाबालिग को डरा-धमकाकर किया अप्राकृतिक कृत्य, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jul, 2026 03:46 PM

accused arrested for kidnapping a minor and attempted unnatural act

मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक अंशु चौधरी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने आरोपित की तलाश शुरू की

हरिद्वार: उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के प्रयास के मामले में शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को कोतवाली रुड़की में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि हसन उर्फ प्लास्टिक पुत्र मकसूद, निवासी ग्राम जबरदस्त पूर्व, कोतवाली रुड़की ने उसके नाबालिग पुत्र का अपहरण कर उसे डरा-धमकाते हुए अप्राकृतिक कृत्य किया। शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की में मामला किया गया। 

मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक अंशु चौधरी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने आरोपित की तलाश शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे पुल के समीप लढौरा क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!