अल्मोड़ा पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; हत्या के लिए इस्तेमाल किया पत्थर भी बरामद

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Sep, 2024 02:42 PM

almora police reveals blind murder mystery

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में चौखुटिया थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसमें पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी खीम सिंह को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है। साथ ही हत्या के लिए इस्तेमाल किए पत्थर को भी बरामद कर...

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में चौखुटिया थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसमें पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी खीम सिंह को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है। साथ ही हत्या के लिए इस्तेमाल किए पत्थर को भी बरामद कर लिया है।

अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा ने जानकारी दी है कि इस मामले में आरोपी ने मृतक के सिर और चेहरे पर पत्थर से कई बार वार करके हत्या की थी। वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस ने पांच सबसे बेहतरीन टीमों का गठन किया, जिन्होंने मिलकर मामले की जांच-पड़ताल की। इसी के साथ पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी का सुराग ढूंढ निकाला।

वहीं इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!