Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Feb, 2026 02:05 PM

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर नाबालिग से दरिंदगी की गई। आरोपी ने किशोरी के हाथ-पांव बांधकर हैवानियत की है। मामले में किसी को बताने पर परिवार को जान से...
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर नाबालिग से दरिंदगी की गई। आरोपी ने किशोरी के हाथ-पांव बांधकर हैवानियत की है। मामले में किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बेटी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। यहां पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में खटीमा विकासखंड के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि बीती 11 फरवरी को उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप यह है कि गांव के ही रहने वाले एक युवक नरेंद्र उर्फ नरी राम घर में घुस गया था। बताया कि वह जंगल में घास काटने गई हुई थी। उसका पति और दोनों बेटे काम करने घर से बाहर गए हुए थे। लड़की को घर में अकेला पाकर युवक ने उसके हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया। मामले में किसी को बताने पर डराया धमकाया। युवक ने उसके परिवार का मारने की धमकी भी दी।
इसके बाद लड़की की तबीयत खराब रहने लगी। लेकिन, उसने डर की वजह से मां को कुछ नहीं बताया। इसी बीच अचानक एक दिन बेटी का पैर टूट गया। परिजन उसे दिल्ली अस्पताल ले गए। जहां लड़की ने मां को आपबीती सुनाई। इलाज के बाद वापिस लौटने पर महिला ने 23 फरवरी को पुलिस में तहरीर सौंपी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है।