देहरादून के चकराता में दो मंजिला आवासीय छानी में लगी भीषण आग, 14 पशुओं की दर्दनाक मौत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Nov, 2024 01:43 PM

a huge fire broke out in a two storey residential building in chakrata

देहरादूनः उत्तराखंड में देहरादून के चकराता में दो मंजिला आवासीय छानी में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। वहीं, इस भीषण आग की चपेट में आने से 14 पशुओं की दर्दनाक मौत होने की सूचना मिली है। इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पटवारी ने मौके पर...

देहरादूनः उत्तराखंड में देहरादून के चकराता में दो मंजिला आवासीय छानी में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। वहीं, इस भीषण आग की चपेट में आने से 14 पशुओं की दर्दनाक मौत होने की सूचना मिली है। इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पटवारी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

दरअसल, बीते गुरुवार की रात को चकराता के समीप मोठी गांव में दो मंजिला आवासीय छानी में भीषण आग लग गई। इस हादसे के दौरान 14 पशुओं की जिंदा जलने के कारण मौत हो गई है। साथ ही छानी में रखें अनाज और खाने पीने की वस्तुएं भी जलकर राख हो गई। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पटवारी संबंधित मामले में जानकारी जुटा रहे है। बता दें कि फिलहाल अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!