UK Crime News: रविदास शोभायात्रा में ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव हुआ ! दो की मौत, कई घायल; मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Feb, 2026 10:40 AM

uk crime news firing and stone pelting took place during the ravidas processio

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रविदास शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव किया। घटना में दो लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना...

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रविदास शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव किया। घटना में दो लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना भगवानपुर के बिनारसी गांव में हुई है। जहां रविवार को रविदास शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद मंदिर के पास भंडारे का आयोजन किया गया था। तभी दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद खूनी संघर्ष में उस समय बदल गया। जब एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पर गोलियां चलाई। इस दौरान पथराव और जमकर मारपीट भी की गई। वहीं, आनंद (28) (पहला पक्ष) निवासी बिनारसी के सीने में गोली लग गई। जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास, गगन और योगेंद्र को गोली के छर्रे लगने से घायल हुए है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत कराया। मौके पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, देर रात गांव में ही खेत में दूसरे पक्ष के मांगेराम (45) की लाश मिली है। पीट-पीटकर उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!