सुबह-सुबह आसमान से आई त्रासदी! केदारनाथ में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 7 लोगों के मारे जाने की आशंका

Edited By Anil Kapoor, Updated: 15 Jun, 2025 08:22 AM

major accident in kedarnath helicopter crashes 7 people feared dead

Dehradun News: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में रविवार सुबह एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ रूट पर श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में पायलट सहित कुल 7 लोग सवार थे और सभी के...

Dehradun News: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में रविवार सुबह एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ रूट पर श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में पायलट सहित कुल 7 लोग सवार थे और सभी के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच हुआ। हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। हादसे का मुख्य कारण खराब मौसम को माना जा रहा है। उत्तराखंड के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि यह हेलिकॉप्टर देहरादून से केदारनाथ की ओर जा रहा था, लेकिन गौरीकुंड के पास यह लापता हो गया। इसके बाद खबर मिली कि हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
गौरतलब है कि इस साल की चारधाम यात्रा के दौरान कई बार हेलिकॉप्टर हादसे हो चुके हैं। कुछ हेलिकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बीच सड़क पर भी हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग की घटनाएं सामने आईं। यात्रा शुरू होते ही एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी। इन घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

कम किए गए हैं हेलिकॉप्टर के फेरे
लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने केदारनाथ रूट पर हेलिकॉप्टर सेवा के फेरे कम कर दिए हैं। पहले जहां रोजाना 200 से 250 फेरे होते थे, अब उन्हें 60 फेरे कम कर दिया गया है। गुप्तकाशी से अब हर घंटे में सिर्फ दो बार ही हेलिकॉप्टर उड़ान भर सकेगा। कुल मिलाकर 8 घंटे में सिर्फ 16 उड़ानें ही संचालित की जाएंगी।DGCA ने इस रूट पर कड़े नियम लागू कर दिए हैं ताकि आगे कोई और हादसा न हो।

जांच के आदेश और आगे की कार्रवाई
हादसे के बाद प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। मौके पर राहत टीमें भेज दी गई हैं और हेलिकॉप्टर क्रैश के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। यात्रियों और पायलट के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!