चारधाम यात्रा पर जाने वाले भक्तों के लिए Good News, रुद्रप्रयाग बाईपास सुरंग पर दौड़ने लगे हैं वाहन...जाम से मिलेगा छुटकारा, सफर होगा आसान

Edited By Pooja Gill, Updated: 12 Apr, 2026 12:03 PM

good news for devotees going on the char dham yatra

देहरादून: अगर आप बाबा केदार और बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए चार धाम यात्रा पर जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद है। अब ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर लगने वाले जाम...

देहरादून: अगर आप बाबा केदार और बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए चार धाम यात्रा पर जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद है। अब ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलने वाली है। रुद्रप्रयाग बाईपास योजना के तहत बनी 900 मीटर लंबी सुरंग शुरू हो गई है, जिससे यात्रा आसान और तेज हो गई है।

PunjabKesari

900 मीटर लंबी सुरंग पर दौड़ने लगे हैं वाहन 
रुद्रप्रयाग में इस सुरंग के चालू होने से यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी बड़ा फायदा मिला है। अब लोगों को शहर के अंदर जाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे समय और ट्रैफिक दोनों की बचत हो रही है। खासकर जखोली, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ क्षेत्रों के लोगों का करीब एक घंटा बच रहा है। यह सुरंग रुद्रप्रयाग शहर से करीब 2 किलोमीटर पहले ही रास्ता बदल देती है, जिससे लोग सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। इससे शहर में लगने वाले जाम से राहत मिली है और यात्रा पहले से ज्यादा सुगम हो गई है।

PunjabKesari

7 महीने में पूरा हुआ काम 
इस परियोजना की शुरुआत साल 2003-04 में हुई थी, लेकिन बजट की कमी के कारण काम बीच में रुक गया था। बाद में 2021 में दोबारा मंजूरी मिलने के बाद 2022 में लगभग 156 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू हुआ। निर्माण एजेंसी ने तेजी से काम करते हुए 9 महीने की बजाय सिर्फ 7 महीने में सुरंग को पूरा कर लिया। अब इस सुरंग से वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही अलकनंदा नदी पर बन रहा पुल भी तेजी से तैयार किया जा रहा है, जिसे 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

जाम की समस्या होगी कम 
इस नई सुरंग के बनने से रुद्रप्रयाग शहर में जाम की समस्या काफी कम हो जाएगी और चार धाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब यात्री बिना शहर में फंसे सीधे बाईपास और सुरंग के रास्ते बदरीनाथ धाम जा सकेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!