Delhi-Dehradun Expressway inaugurated: उत्तराखंड पहुंचे PM Modi, एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण

Edited By Pooja Gill, Updated: 14 Apr, 2026 12:15 PM

delhi dehradun expressway inaugurated pm modi reaches uttarakhand

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोटर् पहुंच गए। यहां से वे हेलिकॉप्टर से सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर 10:50 बजे पहुंचे...

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोटर् पहुंच गए। यहां से वे हेलिकॉप्टर से सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर 10:50 बजे पहुंचे। इस समय वे एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देख रहे हैं। यहां पर उनका स्वागत फूल बरसाकर किया गया।

सीएम योगी भी मौजूद 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां मौजूद हैं। डाट काली मंदिर में पूजा करने के लिए रोड शो करते निकले मोदी का सड़क के दोनों ओर खड़े ग्रामीणों के हुजूम ने जोरदार स्वागत किया। आज प्रधानमंत्री मोदी एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड (देहरादून - दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर) का लोकार्पण करने के साथ ही जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
PunjabKesari

पीएम को देखने पहुंची महिलाएं...
पीएम मोदी और सीएम योगी की एक झलक पाने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची है। कार्यक्रम स्थल पर फोटो वे सेल्फी लेती नजर आईं। वहीं आज मौसम की बात करें तो तापमान तकरीबन 35 डिग्री सेल्सियस है, बावजूद इसके हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे हैं। जनसभा स्थल पर पांडाल खचाखच लोगों से भरा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!