पर्वतारोहियों के लिए Good News! 15 अप्रैल से खुलेगा पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

Edited By Khushi, Updated: 15 Apr, 2026 12:15 PM

good news for mountaineers pindari glacier trek to open on april 15 robust saf

Uttarakhand News: पर्वतारोहियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड के बागेश्वर स्थित विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर पर्वतारोहण के लिए आगामी 15 अप्रैल से खुलेगा। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

Uttarakhand News: पर्वतारोहियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड के बागेश्वर स्थित विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर पर्वतारोहण के लिए आगामी 15 अप्रैल से खुलेगा। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

15 अप्रैल से खुलेगा पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक
जिला पर्यटन विकास अधिकारी पी.के. गौतम के अनुसार इस वर्ष यह ट्रैक 15 अप्रैल से 15 जून 2026 तक पर्यटकों, ट्रैकर्स और साहसिक अभियानों के लिए खोला जाएगा। ट्रैक को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पर्यटक अनुकूल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पर्वतारोहियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हिचोड़ी इको-टूरिज्म केंद्र तथा जैकुनी ईको-टूरिज्म केंद्र में पंजीकरण किया जा सकेगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों केंद्रों पर 24 घंटे वन कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए ट्रैक क्षेत्र को प्लास्टिक एवं ठोस अपशिष्ट मुक्त बनाए रखने के लिए पर्यटकों से एफडीआर (सुरक्षा धनराशि) जमा कराई जाएगी, जो कचरा निर्धारित स्थान पर जमा करने के बाद वापस की जाएगी।

"ट्रैकिंग के दौरान पर्यावरणीय नियमों का पालन करें"
प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न ने पर्यटकों से अपील की है कि वे ट्रैकिंग के दौरान पर्यावरणीय नियमों का पालन करें, प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करें तथा इस प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण में सहयोग दें। उल्लेखनीय है कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित यह ट्रैक अपनी प्राकृतिक सुंदरता और रोमांचकारी अनुभव के लिए देश-विदेश में विशेष पहचान रखता है। हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक यहां ट्रैकिंग के लिए पहुंचते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!