देहरादून में पुलिस व शूटर में Encounter, हत्या मामले के दो और आरोपी पकड़े ; 1 घायल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Apr, 2026 11:44 AM

encounter between police and shooter in dehradun

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दो कार सवार लोगों के बीच हुई फायरिंग के बीच मार्निंग वॉक करते सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली लगने से मौत मामले में फरार दो अभियुक्तों की शुक्रवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की...

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दो कार सवार लोगों के बीच हुई फायरिंग के बीच मार्निंग वॉक करते सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली लगने से मौत मामले में फरार दो अभियुक्तों की शुक्रवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरे को दबोच लिया गया। दोनों बदमाश उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिला निवासी है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोभाल ने शनिवार सुबह बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र में जोहड़ी गांव मे सघन जांच अभियान के दौरान सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों की जानकारी मिलने पर, बदमाशों का पीछा करने पर गुनियाल गांव के जंगल में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे बदमाश का पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा मे जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया है। 

घायल बदमाश से एक पिस्टल बरामद हुई है। घटना की सूचना पर अन्य उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी पुत्र तोसीम निवासी ग्राम अंबा बिहार, थाना खालापार, जिला मुजफ़फरनगर (घायल) और शांतनु त्यागी पुत्र विनय त्यागी निवासी ग्राम माढकी, थाना बेहट, जिला सहारनपुर आयु (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!