रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसाः अनियंत्रित होकर नदी में गिरी बस, कई लोगों की मौत की आशंका; रेस्क्यू अभियान जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Jun, 2025 09:15 AM

major accident in rudraprayag bus lost control and fell into river

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक बस अलकनंदा नदी में गिर गई है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर है। अब तक नौ लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से...

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक बस अलकनंदा नदी में गिर गई है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर है। अब तक नौ लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। बताया गया कि 10 लोग अभी भी लापता है। नदी में खोज अभियान जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप हुई है। जहां ऋषिकेश से बद्रीनाथ की ओर जा रही एक बस हादसे का शिकार हुई है। हादसे के दौरान बस में  चालक समेत 19 लोग सवार थे। बताया गया कि बस में से करीब 5 लोग छिटक गए थे। गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। जबकि अन्य यात्रियों समेत बस नदी में समा गई है। इस घटना की सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची है। टीमों के द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया है। हादसे में नौ लोगों को नदी से बाहर निकाला गया। जिनमें से कई लोगों की मौत की आशंका है।  

आनन-फानन में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जबकि अन्य  शेष यात्रियों की तलाश के लिए नदी में खोज अभियान जारी है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन द्वारा त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, नदी के बहाव और दुर्गम स्थल होने के कारण राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!